Astrology Jyotish Vidhya Kundli Lifestyle

Pareshani se nikalne ki dua 2023 || परेशानियों से निकलने के उपाय

Pareshani se nikalne ki dua  {परेशानियों से निकलने के उपाय} :- जैसा कि आप जानते हैं कि लाल किताब के टोटके बहुत ही सटीक और असर करने वाले होते हैं ! इन उपायों को अपनाकर लाखों लोगों ने अपने कष्टों का निवारण किया है! लाल किताब के उपायों की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसके आसान, सस्ते और सटीक उपाय हैं! मैं यहांं पर जो उपाय बता रहा हूंं वो ग्रहों की बजाय लक्षणों पर आधारित हैं! मैं इससे पहले भी दो लेख लाल किताब के सिद्ध टोटकों के बारे में लिख चुका हूंं! जिससे बहुत से लोग ने लाभ उठाया है! यह तीसरा लेख है जिसमें आपके लिए कुछ सिद्ध उपाय बताये गए हैं! इनका उपयोग करके आप भी अपने कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं –

Pareshani se nikalne ki dua

Pareshani se nikalne ki dua

Pareshani se nikalne ki dua 2023 || परेशानियों से निकलने के उपाय

Post Name  Pareshani se nikalne ki dua
Category Jyotishvidhya
Portal www.jyotishvidhya.in
Post Date  02/06/2022

परीक्षा में सफल होने के लिए = परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए 21 गुरुवार किसी गाय को पीले रंग के पेड़े खिलाएं!

पति/पत्नी कहने से बाहर हो तो = यदि पति/पत्नी में हर बात पर झगड़ा होता हो अथवा पति या पत्नी कहना न मानते हों तो निम्न उपाय करें –

अ. यदि पति कहने से बाहर हो तो पति के दायें पैर के जूते के वजन के बराबर आटा लेकर उस आटे की रोटी बना कर पति को खिला दें!

ब. यदि पत्नी कहने से बाहर हो तो उसके बायें पैर के जूते के वजन के बराबर आटा लेकर उस आटे की रोटी बना कर पत्नी को खिला दें!

अगर आपका प्रमोशन नहीं हो रहा तो =

१. गुरूवार को किसी मंदिर में पीली वस्तुयें जैसे खाद्य पदार्थ, फल, कपडे़ इत्यादि का दान करें!

२. हर सुबह नंगे पैर घास पर चलें!

Somvati Amavasya 2023 [सोमवती अमावस्या उपाय]

सास-बहू के बीच कटुता दूर करने के लिए =

१. सास या बहू में से कोई भी चांदी का एक चोकौर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखे और ईश्वर से दोनों में सम्बन्ध सुधारने की प्रार्थना करें!

२. सास या बहू जो भी सम्बन्ध सुधारना चाहती है वो शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से अपने माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगातार 101 दिन तक लगाये!

सुन्दरता बढाने के लिए = प्रत्येक स्त्री सुंदर दिखना चाहती है ! इसके लिए कामदेव के निम्न मन्त्र का पाठ करने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है! प्रातः स्नान करके कलीम कामदेवाय नम:” का रोज़ एक माला का जाप करें!

पिता और पुत्र/पुत्री के सम्बन्ध सुधारने के लिए = यदि किसी बेटी या बेटे की अपने पिता से अनबन रहती है तो उसको सुधारने के लिए निम्न उपाय करें –

१. यदि पिता लगातार 11 शनिवार को सुबह पीपल के पेड़ पर मीठा जल चढ़ाएंं और शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलायेंं तो उनकी सन्तान से उनके सम्बन्ध अच्छे हो जायेंगे!

२. यदि पिता नाराज़ हैं तो बेटा/बेटी रविवार को सवा किलो गुड़ बहते पानी में जल-प्रवाह करे! ऐसा तीन रविवार करे!

नौकरी पाने के लिए =

१. अपने घर में हनुमान जी का उड़ता हुआ चित्र रखें व उसकी पूजा करें! हनुमान जी से अच्छी नौकरी पाने की प्रार्थना करें!

२. शनिवार की रात को एक लाल कपडे में छोटी इलायची के पांच दाने बांधकर अपने सिरहाने रख कर सो जायंं! सुबह उठकर उसे किसी सुनसान जगह पर फेंक दें! आते समय पीछे मुड़कर न देखें!

नियम :

  1. लाल किताब के सभी उपाय दिन में ही करने चाहिए! अर्थात सूरज उगने के बाद व सूरज डूबने से पहले!
  2. सच्चाई व शुद्ध भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए!
  3. किसी भी उपाय के बीच मांस, मदिरा, झूठे वचन, परस्त्री गमन की विशेष मना ही है!
  4. सभी उपाय पूरे विश्वास व श्रद्धा से करें, लाभ अवश्य होगा!
  5. एक दिन में एक ही उपाय करना चाहिए! यदि एक से ज्यादा उपाय करने हों तो छोटा उपाय पहले करें! एक उपाय के दौरान दूसरे उपाय का कोई सामान भी घर में न रखें!
  6. जो भी उपाय शुरू करें उसे पूरा अवश्य करें! अधूरा न छोडें!
  7. नोट : यह लेखक के निजी विचार हैं, इनके लिए वह स्‍वयं उत्‍तरदायी हैं। संस्‍थान का इससे कोई लेना देना नहीं है।

Leave a Comment